
LPL: श्रीलंका से आई दुखद खबर, लंका प्रीमियर लीग के फाइनल की तैयारी में जुटे दो कर्मचारियों को हाथी ने कुचला
AajTak
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात हंबनटोटा में स्टेडियम के बाहर हुई. दोनों कर्मचारी बाइक से घर लौट रहे थे. दोनों के शव लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिले...
श्रीलंका क्रिकेट से एक दुखद खबर सामने आई है. हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के दो कर्मचारियों की हाथी के हमले में मौत हो गई. स्टेडियम के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. दोनों ही कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए गए. वे स्टेडियम से अपने घर लौट रहे थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












