
LPG Subsidy: रसोई गैस पर सब्सिडी घटाकर सरकार ने बचाए 11654 करोड़, इन्हें मिल रहा लाभ
AajTak
LPG Subsidy: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लोकसभा में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी देने की सरकार की लागत में गिरावट आई है. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने इस बारे में संसद में जानकारी दी.
केंद्र सरकार (Central Government) अब सिर्फ उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को ही रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) पर सब्सिडी (Subsidy) प्रदान कर रही है. अन्य उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी समाप्त कर दी गई है. सरकार ने वित्त वर्ष 2022 में रसोई गैस सिलेंडर पर से सब्सिडी को घटाकर बड़ी राशि बचाई है. वित्त वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने 11,896 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी थी. वहीं, 2022 में ये रकम घटकर 242 करोड़ रुपये पर आ गई है. इस तरह सरकार ने सिर्फ एक वित्त वर्ष में 11,654 करोड़ रुपये की बचत की है.
मंत्री ने संसद में दी जानकारी
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लोकसभा में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी देने की सरकार की लागत में गिरावट आई है. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने इस बारे में संसद में जानकारी दी.
उन्होंने लिखित जवाब में कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में संबंधित प्रोडक्ट की कीमतों से जुड़ी हैं. हालांकि, सरकार LPG उपभोक्ताओं पर से बोझ हटाने के लिए लगातार कीमतों को कम रखने पर जोर दे रही है.
राज्य मंत्री ने बताया कि एलपीजी सब्सिडी पर केंद्र सरकार ने साल 2018 में 23,464 करोड़, 2019 में 37,209 करोड़ और वित्त वर्ष 2020 में 24,172 करोड़ खर्च किए थे. हालांकि, वित्त वर्ष 2022 में इसमें भारी गिरावट आई है. सरकार ने साफ कर दिया है कि सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए उपलब्ध होंगे.
किसे मिलेगी सब्सिडी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











