
Love Bombing: कहीं आप तो नहीं बन रहे 'लव बॉम्बिंग' का शिकार? जानें प्यार का ये नया जाल
AajTak
रिलेशनशिप में तेजी से एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिसे लव बॉम्बिंग कहते हैं. इसके लक्षण सुन आप हैरान हो जाएंगे. क्योंकि अगर ही रिश्ते की शुरुआत में हर लड़का ही ऐसा करता नजर आता है. चलिए जानते हैं कि लव बॉम्बिंग क्या होती है और इसे कैसे पहचानें और इससे कैसे दूर रहें.
क्या आपने कभी किसी नए इंसान से मिलकर ऐसा महसूस किया है कि वह आपकी जिंदगी में अचानक खुशियों की बौछार लेकर आया है? वो आपकी हर छोटी बात को नोटिस करता है, आपको तारीफ करता है, तोहफे देता है और लगता है जैसे आप उसके लिए दुनिया की सबसे स्पेशल इंसान हैं. शुरुआत में सब कुछ परफेक्ट लगता है, लेकिन कुछ समय बाद चीजें बदलने लगती हैं.
कभी-कभी वही प्यार जो पहले इतना प्यारा लगता था, प्रेशर और कंट्रोल की चाल में बदल जाता है, इसे ही लव बॉम्बिंग (Love Bombing) कहते हैं. आजकल रिलेशनशिप में लव बॉम्बिंग का ट्रेंड ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिसमें शुरुआत में कपल एक दूसरे पर जान लुटाते हैं, मगर समय-समय के साथ रिश्ते का सच ही बदल जाता है.
लव बॉम्बिंग में कोई पार्टनर शुरुआत में आपको बहुत ज्यादा टाइम देता है, आपका ध्यान खींचता है और गिफ्ट भी देता है, ताकि आप उससे इंप्रेस हो जाए. ये सब शुरुआत में रोमांटिक लगता है, लेकिन असल में इसका मकसद अक्सर आपको कंट्रोल करना या फिर अपने हिसाब से बदलना होता है.
इंसानों को किसी भी सूरत में दूसरे के हिसाब से चलना अच्छा नहीं लगता है और इसलिए आजकल पार्टनर पहले ऐसा माहौल बना देते हैं कि सामने वाला इंसान खुद ही उनके हिसाब से अपने आप को ढ़ालने लगता है.
असली प्यार भरोसे और समझ के साथ धीरे-धीरे बनता है जबकि लव बॉम्बिंग अचानक और दिखावटी होता है. असली प्यार में आपकी लिमिट्स की इज्जत की जाती है, किसी तरह का प्रेशर नहीं दिया जाता है. दूसरी तरफ लव बॉम्बिंग में कंट्रोल करने और इंप्रेस करने की कोशिश की जाती है. कहा जाए तो प्यार में असली दुनिया होती है, मगर लव बॉम्बिंग में एक झूठा गुब्बारा जैसा होता है, जिसके अंदर खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान समझता है.
लव बॉम्बिंग एक तरह का इमोशनल धोखा है, ये एक तरह से दिखावे का प्यार है जो शुरुआत में अच्छा लगता है, लेकिन असल में आपके लिए खतरनाक हो सकता है. सही प्यार हमेशा टाइम, भरोसे और समझदारी के साथ बनता है, इसलिए रिलेशनशिप में अलर्ट रहें और अपने आत्म-सम्मान की रक्षा करें.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











