
‘Lord Shardul’ के जादू से गदगद हुआ सोशल मीडिया, आई मीम्स की बाढ़
AajTak
‘Lord Shardul’ के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने साउथ अफ्रीका को तीन झटके दिए. शार्दुल के इसी कमाल से सोशल मीडिया गदगद हो गया और मीम्स की बाढ़ आने लगी.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में टीम इंडिया की वापसी हुई है. पहले दिन सिर्फ 202 पर ऑलआउट होने के बाद दूसरे दिन लंच से पहले भारतीय बॉलर्स ने कमाल कर दिया.
‘Lord Shardul’ के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने साउथ अफ्रीका को तीन झटके दिए. शार्दुल के इसी कमाल से सोशल मीडिया गदगद हो गया और मीम्स की बाढ़ आने लगी.
दूसरे दिन की शुरुआत के बाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने विकेट पर पैर जमा लिए. शुरुआत के एक घंटे में तो टीम इंडिया को कोई विकेट ही नहीं मिला, लेकिन बाद में मैच पलट गया. लंच से कुछ देर पहले ही शार्दुल ठाकुर ने आकर कमाल किया और कुछ ही ओवर में तीन विकेट निकाल लिए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












