
Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: 50% की आरक्षण सीमा खत्म करने का कांग्रेस ने किया चुनावी वादा, पढ़ें मेनिफेस्टो के बड़े ऐलान
AajTak
Lok Sabha Election 2024 LIVE: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. इसके साथ ही नेताओं का अपने दल से नाराज होने की भी खबरें आ रही हैं. इस बीच आइए आपको बताते हैं कि शुक्रवार को किस तरह के बड़े सियासी अपडेट सामने आने वाले हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई बड़े सियासी फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. पार्टी के साथ कई वर्षों तक वक्त गुजार चुके बड़े-बड़े नेता अचानक अपने पाले बदल रहे हैं. इसी के साथ कुछ पार्टियों के द्वारा प्रत्याशियों के बदलने की भी लगातार खबरें आ रही हैं. आम चुनाव से पहले बड़ी सियासी उठापटक के बीच आइए आपको बताते हैं कि देश और राज्यों की सियासत में शुक्रवार को क्या कुछ अहम होने जा रहा है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










