
Lok Sabha Election 2024: आपके राज्य की किस सीट पर कब है मतदान? एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी
AajTak
अगर आपके निर्वाचन क्षेत्र पर भी अभी वोटिंग नहीं हुई है तो आप यहां एक क्लिक से जान सकते हैं कि आपके निर्वाचन क्षेत्र पर कब मतदान होना है.
देशभर में 19 अप्रैल से चुनावी डंका बज चुका है और दो चरण के मतदान हो चुके हैं. हालांकि अभी 5 चरणों में मतदान होने बाकी हैं. ये 1 जून तक होंगे. इन चुनावों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. अगर आपके निर्वाचन क्षेत्र पर भी अभी वोटिंग नहीं हुई है तो आप यहां एक क्लिक से जान सकते हैं कि आपके निर्वाचन क्षेत्र पर कब मतदान होना है और इससे जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी जान सकते हैं.
नीचे दिए गए फोटो में आप देख सकते हैं कि हर राज्य में मतदान कब होगा और प्रत्येक चरण में मतदान के लिए सीटों की संख्या कितनी होगी.
आपके क्षेत्र में कब है वोटिंग? जानने के लिए यहां क्लिक करें.
शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे: 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून. दिल्ली सहित बीस राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा. महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में 5 चरण, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में 7 चरण में मतदान होगा. कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में मतदान 2 चरणों में होगा. छत्तीसगढ़ और असम में 3 चरणों में मतदान होगा और ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में 4 चरणों में मतदान होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












