
LoC पर सर्दियों से पहले चौकसी तेज... आतंकियों की घुसपैठ रोकने को BSF अलर्ट
AajTak
बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सतीश एस. खंदारे ने बताया कि सर्दियों से पहले आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं. खुफिया इनपुट्स के अनुसार, पड़ोसी देश ने सीमा पार कई लॉन्च पैड्स सक्रिय किए हैं, जहां से आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं.
सर्द हवाओं के आगमन से पहले ही कश्मीर घाटी में सुरक्षा माहौल और सख्त हो गया है. एलओसी (Line of Control) पर घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने चौकसी बढ़ा दी है. इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि सीमा पार कई लॉन्च पैड्स पर आतंकियों का जमावड़ा है, जो घाटी में घुसपैठ की फिराक में हैं.
रविवार को उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आयोजित ‘वुलर 2.0 मैराथन’ के मौके पर बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सतीश एस. खंदारे ने कहा, “आमतौर पर सर्दियों से पहले आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं. इसीलिए हमने अपने जवानों और अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है और सीमा पर निगरानी और भी मजबूत की है.”
एडीजी खंदारे ने बताया कि खुफिया इनपुट्स के अनुसार, पड़ोसी देश ने सीमा पार कई लॉन्च पैड्स सक्रिय किए हैं, जहां से आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं. उन्होंने कहा, “संख्या बताना मुश्किल है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ गतिविधियां सामने आई हैं. हम हर मोर्चे पर सतर्क हैं.”
सेना और बीएसएफ की संयुक्त सतर्कता
बीएसएफ अधिकारी ने साफ कहा कि सीमा पार से घुसपैठ का खतरा हमेशा बना रहता है, लेकिन भारतीय सेना और बीएसएफ पूरी तरह तैयार हैं. हम अपनी जिम्मेदारी पूरी तत्परता से निभा रहे हैं. कोई भी आतंकी कोशिश हमारे जवानों से नहीं बच सकती.
वुलर झील के किनारे आयोजित इस मैराथन में सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया. दौड़ को तीन वर्गों 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी में आयोजित किया गया. बीएसएफ अधिकारी ने बताया, “यह ‘वुलर मैराथन’ का दूसरा संस्करण है. पिछले साल भी हमने इसे आयोजित किया था. इसका मकसद सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से बेहतर संबंध बनाना और सुरक्षा बलों व नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ाना है.”

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









