
LOC पर तनोट माता मंदिर में कैसी होती है वीररस में डूबी आरती, देखें
AajTak
देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर कोई अपने परिजनों के साथ दिवाली का ये पावन पर्व हर्षोल्लास से मना रहा है. वहीं, दूसरी ओर सरहद पर मुस्तैद भारतीय जवान देश की रक्षा कर रहे हैं. दिवाली के पावन मौके पर सेना के जवानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार मनाया. इस मौके पर जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर में सैनिकों ने पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली की कामना की.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











