
LIVE: Facebook, Instagram, X और YouTube सहित दुनिया की कई बड़ा वेबसाइट्स और सर्विसेज डाउन
AajTak
Facebook Down: Meta की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं. कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो रहे हैं. जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं.
Facebook-Insta Down: Meta की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहा है. कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो रहे हैं. जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं.
आधे घंटे से ज्यादा हो चुके हैं अब तक फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनिया के कई हिस्सों में बंद हैं. लोग X पर लगातार शिकायत कर रहे हैं.
Downdetector के मुताबिक Meta की सर्विसेज भारतीय समयानुसार रात के 9.10 बजे प्रभावित हुई हैं. मोबाइल ऐप सहित वेब सर्विसेज भी ऐक्सेस नहीं हो रही हैं. फेसबुक ऐप भी काम नहीं कर रहा है.
UPDATE: फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा अब दुनिया की और भी दूसरी वेबसाइट्स डाउन हो रही हैं. Downdetector के मुताबिक YouTube और X भी कई लोगों के लिए काम करना बंद कर चुके हैं.
UPDATE: फेसबुक ने जारी किया स्टेटमेंट
Facebook की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से स्टेटमेंट आ गया है. कंपनी ने कहा है, 'हमें इस बात की जानकारी है कि लोगों को फेसबुक सर्विसेज ऐक्सेस करने में मुश्किल हो रही है. हम इस पर काम कर रहे हैं'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











