
LIVE: हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर आज फैसला ले सकते हैं राज्यपाल, CM ने बुलाई विधायकों की बैठक
AajTak
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, हेमंत सोरेन की विधायक के रूप में अयोग्यता पर फैसला ले सकते हैं. इस बीच हेमंत सोरेन ने यूपीए के सभी विधायकों की रांची में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई है. बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्यपाल से सीएम हेमंत सोरेन को विधायक के रूप में अयोग्य करने की सिफारिश की है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लग सकता है. राजभवन के सूत्रों का कहना है हेमंत सोरेन की अयोग्यता पर राज्यपाल आज चुनाव आयोग की राय पर फैसला ले सकते हैं. इस बीच हेमंत सोरेन ने झारखंड में यूपीए के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है.
राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच राज्यपाल रमेश बैस विधायक के रूप में हेमंत सोरेन की अयोग्यता पर चुनाव आयोग के विचार पर आज फैसला ले सकते हैं. इस बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने यूपीए के सभी विधायकों की रांची में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई है.
बता दें चुनाव आयोग ने गुरुवार को झारखंड सीएम हेमंत सोरेन पर लाभ के पद पर होने के आरोपों पर अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेजी थी, जिसमें EC ने हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश की है.
हेमंत सोरेन ने किया था ट्वीट
इससे पहले गुरुवार को झारखंड सीएम कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया कि सीएमओ को चुनाव आयोग या फिर राज्यपाल की तरफ से सोरेन को अयोग्य करार देने के संदर्भ में कोई लेटर नहीं मिला है. उसके बाद हेमंत सोरेन की ओर से एक ट्वीट भी किया गया था, जिसमें लिखा था, 'संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे? झारखण्ड के हमारे हजारों मेहनती पुलिसकर्मियों का यह स्नेह और यहां की जनता का समर्थन ही मेरी ताकत है. हैं तैयार हम! जय झारखण्ड!'
बंद लिफाफे में भेजी गई राय

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









