
Live: हिमाचल में सीएम पद पर मंथन, शिमला में होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने की नारेबाजी
AajTak
हिमाचल प्रदेश में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में मंथन चल रहा है. इसी बीच शिमला में होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थकों नारेबाजी कर दी.
हिमाचल प्रदेश में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में मंथन चल रहा है. इसे लेकर शिमला के होटल में प्रतिभा सिंह, भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला के बीच बैठक हुई. इसी बीच शक्ति प्रदर्शन के लिए प्रतिभा सिंह के समर्थक होटल के बाहर इकट्ठा हुए. इतना ही नहीं प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की. समर्थकों ने प्रतिभा सिंह को सीएम बनाने की मांग की है.
होटल में बातचीत के बाद कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बाहर निकलीं. उसके बाद सभी केंद्रीय पर्यवेक्षक राजभवन पहुंचे. यहां होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया. केंद्रीय पर्यवेक्षकों में भूपिंदर सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला हैं.
इससे पहले गुरुवार शाम को प्रतिभा सिंह ने कहा था कि विधायक अपना नेता चुनेंगे और अपनी राय पार्टी आलाकमान को बताएंगे. मैं यह नहीं कह रही की मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हूं, लेकिन यह चुनाव वीरभद्र सिंह के नाम पर जीता गया है. क्या आप उनके परिवार की विरासत को नजरअंदाज कर सकते हैं.' बता दें कि कांग्रेस विधायकों की शुक्रवार को शिमला में बैठक होनी है. कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए शिमला जा रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. ऐसे में अब कांग्रेस में सीएम के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस सिलसिले में शिमला कांग्रेस दफ्तर में विधायक दल की बैठक होनी है. इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने प्रतिभा सिंह के साथ होटल में बैठक की है. इस दौरान प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने उन्हें सीएम बनाने की मांग की.
वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह साल 1998 में सक्रिय राजनीति में आई थीं. उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा था. इसमें बीजेपी के महेश्वर सिंह एवं उनके समधी ने उन्हें करीब सवा लाख मतों से हराया था. महेश्वर सिंह उनके समधी हैं.
जयराम को भी हरा चुकी हैं प्रतिभा

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







