
LIVE: लालू यादव व्हील चेयर पर पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, IRCTC स्कैम और लैंड फॉर जॉब केस की चार्जशीट पर थोड़ी देर में फैसला
AajTak
बिहार चुनाव के बीच लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ राबड़ी देवी को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना है. राउज एवेन्यू कोर्ट लालू और उनके परिवार से संबंधित आईआरसीटीसी स्कैम और लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा.
बिहार में चुनाव हैं. पहले और दूसरे चरण की विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, दूसरे चरण की सीटों के लिए भी आज से नामांकन शुरू हो रहा है. वहीं, विपक्षी महागठबंधन की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव और उनका परिवार कानूनी पचड़े में उलझा हुआ है. लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के लिए आज का दिन डबल ट्रबल का है.
लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने पहुंचे हैं. लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे. राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लैंड फॉर जॉब केस में सुनवाई है. राउज एवेन्यू कोर्ट की सीबीआई अदालत के जज विशाल गोगने इस मामले में सुनवाई करेंगे. विशाल गोगने की कोर्ट लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगी.
कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब केस में आरोप तय करने पर फैसला 25 अगस्त को सुरक्षित रख लिया था. वहीं, आईआरसीटीसी घोटाले में भी आरोप तय करने पर आज फैसला आना है.
आईआरसीटीसी घोटाला केस में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर रांची और पुरी स्थित बीएनआर होटल के टेंडर में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. लालू-तेजस्वी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत आरोप पत्र कोर्ट में दायर किया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली फ्लाइट में साथ दिखे तेजस्वी-अखिलेश, क्या बिहार में सुलझेगा सीट पर फंसा पेच?
महागठबंधन के लिहाज से भी अहम दिन

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









