
LIVE: राहुल बोले- मनमोहन की सलाह का सरकार ने उड़ाया था मजाक, बाद में वही करना पड़ा
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी ने कोरोना मसले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी ने कोरोना मसले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी की ओर से कोरोना पर श्वेतपत्र जारी किया गया, साथ ही तीसरी लहर को लेकर सरकार को कई सलाह दी. राहुल गांधी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर चेताया था, लेकिन सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया था. राहुल बोले कि पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर आने वाली है, लेकिन हम फिर से वही गलती कर रहे हैं. राहुल ने कहा कि बेड्स, ऑक्सीजन और अन्य चीज़ों की तैयारी जो दूसरी लहर में नहीं हो पाई थीं, वो तीसरी लहर आने से पहले करनी ही चाहिए.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











