
Live: मुजफ्फरनगर में बोलीं प्रियंका गांधी-जिन किसानों ने बेटों को बॉर्डर पर भेजा, उनका अपमान हुआ
AajTak
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का हल्लाबोल जारी है. इस बीच, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज मुजफ्फरनगर पहुंची हैं. वह किसान महापंचायत को संबोधित कर रही हैं
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का हल्लाबोल जारी है. इस बीच, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज मुजफ्फरनगर पहुंची हैं. किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने कहा कि हर नेता को अहसास होना चाहिए की जनता उस पर अहसान कर करती है, मुझे इसका पूरा अहसास है. प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का अपमान किया गया. जो किसान अपने बेटों को देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर भेजता है उन्हें अपमानित किया गया. उन्हें देशद्रोही कहा गया, उन्हें आतंकी कहा गया. पीएम मोदी जी ने पूरे संसद में किसान आंदोलन का मजाक उड़ाया. किसानों को परजीवी कहा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











