
LIVE: पीएम मोदी आज करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2024 का शुभारंभ, ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट
AajTak
सेमीकंडक्टर को लेकर भारत की रणनीति क्या रहने वाली है. यह बताने के लिए ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया एक्सपो (Semicon India Expo) 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्रेटर नोएडा जाएंगे. पीएम मोदी 11 से 13 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले सेमीकॉन इंडिया एक्सपो (Semicon India Expo) 2024 का शुभारंभ करेंगे. पीएम सुबह 10:20 बजे ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री इस दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे. PMO के बयान के मुताबिक पीएम का विजन भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है. एक्सपो में 250 से ज्यादा एग्जीबिटर और 150 स्पीकर शामिल होंगे.
दुनियाभर के दिग्गज होंगे शामिल
इस 3 दिन के आयोजन में भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति और नीति को पेश किया जाएगा. इसका उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर के लिए वैश्विक केंद्र बनाना है. इसमें सेमीकंडक्टर फील्ड के दुनियाभर के दिग्गजों के शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी होगी. इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर उद्योग के वैश्विक नेताओं, कंपनियां और विशेषज्ञों को एक साथ लाना है.
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
एक्सपो को लेकर गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत आज चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक, सेक्टर-15 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. यह यातायात डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










