
Live: दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, वडोदरा में भी मतदान
AajTak
उधर, राजधानी दिल्ली में भी एमसीडी के पांच वार्डों के उप चुनाव की वोटिंग भी हो रही है. दिल्ली के जिन वार्ड में वोटिंग हो रही है, उनमें वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62एन, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में, वार्ड नंबर 02-ई (त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी दिल्ली की सीटें शामिल हैं.
दिल्ली में एमसीडी के पांच वार्डों के उपचुनाव की वोटिंग आज हो रही है. दिल्ली के जिन वार्ड में वोटिंग हो रही है, उनमें वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62एन, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में, वार्ड नंबर 02-ई (त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी दिल्ली की सीटें शामिल हैं. Delhi: Voting underway for MCD by-poll in Ward No 32N, (Rohini-C) pic.twitter.com/OUrh84daNM इस चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. एक तरफ जहां एमसीडी की सत्ता पर काबिज बीजेपी इन सीटों को जीतना चाहती है, वहीं दिल्ली की सरकार संभाल रही आम आदमी पार्टी पिछली बार की तरह उपचुनाव वाली सीटों में ज्यादातर अपने नाम करना चाहती है. कांग्रेस भी इस लड़ाई में सघर्ष कर रही है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









