
LIVE: दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत और 12 घायल, NSG-NIA की टीमें रवाना
AajTak
दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई है.
दिल्ली में लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई है. धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोगों के घायल होने की खबर है. मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पातल (LNJP) में ले जाए गए हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था. एनआईए की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं. धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.
फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी. दिल्ली पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुच रहे हैं जो यह पता लगाएंगे की आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है. ब्लास्ट की वजह से आस पास की स्ट्रीट लाइट भी टूट गईं. सूत्रों के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है.
धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. जिस तरह के हालात अभी हो गए हैं, उससे यह भी प्रतीत होता है कि यह बड़ी साजिश भी हो सकती हैं. इस बीच नजदीक की चांदनी चौक मार्केट को बंद कर दिया गया है.लाल के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: लाल किले के पास धमाके के बाद के Videos आए सामने... आग की लपटें, दूर तक फैला धुआं ही धुआं
धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में 7-8 और गाड़ियां भी आ गईं. धमाके की जो तस्वीरें आ रही हैं वो विचलति करने वाली हैं. यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है.
धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए. जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां पर काफी भीड़ थी. 2-3 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका कार में लगी सीएनजी से हुआ या फिर किन्हीं अन्य वजहों से, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










