LIVE: थोड़ी देर में इमरान खान के घर की तलाशी, पहुंच रहे 400 पुलिसकर्मी
AajTak
लाहौर के जमान पार्क में इमरान खान के घर की घेराबंदी पिछले दो दिनों से जारी है. बुधवार को शाहबाज सरकार के मंत्री ने अचानक ऐलान किया कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम के घर के भीतर आतंकवादी मौजूद हैं. शाहबाज सरकार की नजरों में ये वही आतंकवादी हैं, जिन्होंने इमरान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में तोड़फोड़ और आगजनी की.
लाहौर में जमान पार्क स्थित इमरान खान के घर के बाहर हलचल तेज है. पूर्व प्रधानमंत्री के घर पर सर्च ऑपरेशन की पूरी तैयारी है. पंजाब पुलिस को सर्च ऑपरेशन के लिए कोर्ट से वारंट मिल गया है. थोड़ी देर में एक्शन भी शुरू भी हो सकता है. बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की कम से कम 400 जवानों की टुकड़ी इमरान के घर पर तलाशी अभियान चलाने के लिए पहुंचेगी.
बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन का एक दल इमरान खान से मिलेगा. इमरान खान के घर में मीडिया की मौजूदगी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा. अगर इमरान पूरे घर के सर्च ऑपरेशन की इजाजत नहीं देते तो आगे का फैसला शाम 7 बजे तक होगा. कुछ देर पहले ही शाहबाज सरकार के मंत्री ने ऐलान किया था कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस टीम इमरान के घर में जाएगी. उनसे मुलाकात करेगी और पूरे घर का सर्च ऑपरेशन करेगी कि वहां आतंकवादी छिपे हैं या नहीं.
पढ़ें खबर से संबंधित Live Updates:
4.19: इमरान खान ने ट्वीट कर फिर से शहबाज शरीफ पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, 'तहरीक-ए-इंसाफ और उसके समर्थकों पर जो भीषण और आतंक कार्रवाई की जा रही है. ऐसी स्थिति मुशर्रफ और जिया के मार्शल लॉ के दौर में भी नहीं थी. उसके पीछे ऐसी मानसिकता है कि हम पाकिस्तान के लोग भेड़ के झुंड जैसे हैं, जिन्हें बल के जोर पर झुकाया जा सकता है. लेकिन हम कभी नहीं झुकेंगे, क्योंकि एक तो हम भेड़ नहीं हैं, हम इंसान हैं और दूसरी बात, हमें दुनिया के इतिहास में सबसे बड़े नेता (मुहम्मद, ईश्वर के दूत) का आशिर्वाद प्राप्त है. हमने ईश्वर के सामने प्रतिज्ञा ली है कि हम ब्रह्मांड के निर्माता को छोड़कर किसी के सामने कभी नहीं झुकेंगे.'
सैन्य अदालतों बनाने की सिफारिश
सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सैन्य अदालतों में सैन्य अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने के लिए संघीय कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी दे दी गई है. बैठक में जिन शहरों में सैन्य प्रतिष्ठानों को तोड़ा गया, वहां सैन्य अदालतें बनाने की सिफारिश की गई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









