
LIVE: कनाडाई PM मार्क कार्नी की प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात, मीटिंग-MoU और जॉइंट स्टेटमेंट, ये है पूरा एजेंडा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सोमवार को मुलाकात करेंगे और भारत-कनाडा संबंधों को व्यापार, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्रों में मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लेंगे. दोनों नेताओं की बातचीत में 2023 में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर तनावग्रस्त हुए द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा शामिल होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी सोमवार को मुलाकात करेंगे और भारत-कनाडा संबंधों को और गहरा करने की दिशा में कई अहम फैसले लेंगे. इस मुलाकात का मकसद व्यापार, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है, खासकर वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक उठापटक के बीच.
दोनों प्रधानमंत्री 'व्यापक एजेंडा' (substantive agenda) के तहत विस्तृत बातचीत करेंगे, जिसमें 2023 में खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर हुए कूटनीतिक विवाद के बाद तनावग्रस्त हुए द्विपक्षीय संबंधों को फिर से सुधारने की कोशिशें शामिल हैं.
मार्क कार्नी का भारत दौरा
कार्नी मुंबई में दो दिन बिताने के बाद रविवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कई उद्योगपतियों से मुलाकात की. पीएम मोदी और कार्नी की मुलाकात ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच हो रही है, इसलिए दोनों नेताओं के बीच मध्य पूर्व की स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है.
इसके अलावा, भारत और ओटावा के बीच सिविल-न्यूक्लियर सहयोग में भी कुछ प्रगति हो सकती है. भारत कनाडा से यूरेनियम खरीदने वाले प्रस्तावित समझौते को अंतिम रूप देना चाहता है. कार्नी ने सोशल मीडिया पर कहा, 'भारत में ऊर्जा, तकनीक और सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है- ये वो चीजें हैं जो कनाडा ऑफर कर सकता है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए यहां हैं कि हमारे कर्मचारी और व्यवसाय इन अवसरों का लाभ उठा सकें.'
खराब हो गए थे भारत-कनाडा के संबंध

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











