
LIVE: आजतक पर 'सलाम क्रिकेट' शुरू, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर ऋषभ पंत का बड़ा खुलासा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की तैयारियों और रणनीति पर आज ‘सलाम क्रिकेट’ का मंच सजा है. इसमें सुनील गावस्कर, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल , हरभजन सिंह जैसे दिग्गज टीम संयोजन, बल्लेबाजी-बॉलिंग प्लान और वर्ल्ड कप चैलेंज पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसी बीच आजतक के ‘सलाम क्रिकेट’ में दिग्गज वर्ल्ड कप रणनीति पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. इस खास कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और पूर्व सितारे शामिल होकर अपने विचार साझा कर रहे हैं.
सलाम क्रिकेट के पहले सेशन 'पंत’ऐस्टिक परफॉर्मर' में ऋषभ पंत ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप को देख के इंजॉय करना पडे़गा. उन्होंने कहा कि वह अभी रिकवरी फेज में हैं. उन्होंने माना की टी20 वर्ल्ड कर प्रेशर होगा... लेकिन होम ग्राउंड में बात ही अलग होती है.
पंत 10 जनवरी से भारतीय टीम से बाहर हैं और तब से बेंगलुरु में बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्हें वडोदरा में एक अभ्यास सत्र के दौरान चोट (साइड स्ट्रेन) लगी थी.
उन्होंने कहा कि पहले चोट लगी तो दर्द के अलावा माइंड में कुछ भी नहीं आया. हॉस्पिटल गया, लोगों से बातचीत कीं. दूसरी इनिंग्स में हमने कमबैक किया, लेकिन फर्स्ट इनिंग्स के दौरान हम गेम में पीछे थे. आपको पता है कि फुल फ्रैक्चर हैं. मेरा लास्ट फिंगर पूरी तरह स्नैप हो गया था. डॉक्टर ने कहा कि सबसे खराब स्थिति ये हो सकती है कि सर्जरी करनी पड़े. ऐसे में 3-4 हफ्ते अतिरिक्त लग सकते हैं. मेरे दिमाग में वो समीकरण बाद के लिए था. पहले तो ये था कि इंडिया के लिए मैच जीतना या बचाना जरूरी है. आप कितनी भी ज्यादा प्लानिंग कर लें, लेकिन ये नहीं पता रहता है कि अगले घंटे में क्या होने वाला है.
... हादसे की याद कर भावुक हुए पंत
आजतक के 'सलाम क्रिकेट मंच' पर ऋषभ पंत उस पल भावुक हो गए, जब उन्होंने अपने सड़क हादसे को याद किया. पंत ने कहा, “मुझे लगा भगवान कुछ सिखाना चाहते थे… शायद जिंदगी को अलग नजरिए से देखने के लिए. उन्होंने बताया कि उस मुश्किल दौर ने उन्हें मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत बनाया. क्रिकेट से दूर रहने का वक्त आसान नहीं था, लेकिन उसी समय ने उन्हें खुद को समझने और निखरने का मौका दिया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











