
LIC Jeevan Umang Policy: 100 साल तक मिलेगा 36 हजार सालाना, LIC की इस पॉलिसी में देना होगा 45 रुपये रोजाना
AajTak
LIC Jeevan Umang Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन उमंग पॉलिसी के तहत 100 साल तक आपको एक तय राशि मिलती रहेगी. साथ ही पॉलिसीधारक को इनकम टैक्स पर छूट भी मिलती है.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की पॉलिसी चलाती है. LIC की पॉलिसी में निवेश कर आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं. LIC की ऐसी ही एक पॉलिसी है जीवन उमंग (LIC Jeevan Umang Policy), जिसमें निवेश कर आप अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं. जीवन उमंग पॉलिसी एक एंडोमेंट प्लान है.
जीवन उमंग पॉलिसी (Jeevan Umang Policy) को 90 दिन से लेकर 55 साल की उम्र के लोग ले सकते हैं. इस पॉलिसी के तहत 100 साल तक का लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) कवर मिलता है. इस पॉलिसी के मैच्योर (Policy Maturity) होने के बाद एक फिक्स्ड रकम आपके खाते में हर साल आती रहती है. अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को एकमुश्त रकम मिलती है.
हर दिन देने होंगे 45 रुपये
अगर आप 26 वर्ष की उम्र में भी इस बीमा पॉलिसी को लेते हैं और 4.5 लाख रुपये के बीमा कवर के लिए 30 साल तक प्रीमियम का भुगतान करते हैं, तो आपको हर महीने 1350 रुपये देने होंगे. ये रोजाना लगभग 45 रुपये की राशि है. इस तरह साल भर में आपका प्रीमियम 15882 रुपये होगा और 30 साल में आपका प्रीमियम भुगतान 476460 रुपये होगा.
36 लाख रुपये का मिलेगा रिटर्न
इस तरह आपके निवेश पर LIC 31वें साल से 36 हजार रुपये हर साल रिटर्न के रूप में जमा करने लगेगी. इस तह अगर आप निवेश के 31वें साल से 100 साल की उम्र तक 36 हजार रुपये का रिटर्न हर साल लेते रहें तो आपको करीब 36 लाख रुपये की रकम मिल जाएगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











