
LIC के IPO के लिए प्रक्रिया शुरू, इस महीने उठाया जाएगा ये कदम!
AajTak
सरकार का इरादा जीवन बीमा निगम (LIC) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) जनवरी तक लाने का है. एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार LIC की विनिवेश प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए इस महीने मर्चेंट बैंकरों से बोलियां आमंत्रित करेगी.
सरकार का इरादा जीवन बीमा निगम (LIC) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) जनवरी तक लाने का है. एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार LIC की विनिवेश प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए इस महीने मर्चेंट बैंकरों से बोलियां आमंत्रित करेगी. निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इस साल जनवरी में बीमांकक कंपनी मिलीमैन एडवाइजर्स एलएलपी इंडिया को आईपीओ से पहले एलआईसी का अंतर्निहित मूल्य निकालने के लिए नियुक्त किया था. इसे भारत के कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम कहा जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि एलआईसी कानून में बजट संशोधनों को अधिसूचित कर दिया गया है और मिलीमैन अगले कुछ सप्ताह में एलआईसी का अंतर्निहित मूल्य निकाल लेगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












