
LIC की ये मालामाल करने वाली स्कीम! हर दिन लगाएं सिर्फ इतने पैसे, मिलेंगे 27 लाख
AajTak
LIC की कन्यादान पॉलिसी एक सिक्योर स्कीम है, जिसकी शुरुआत बेटियों के लिए की गई थी. इस पॉलिसी में आप बेटी की पढ़ाई या शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए शुरू कर सकते हैं.
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हर वर्ग के लिए पॉलिसी प्लान पेश करता है. बेटियों के लिए भी कई पॉलिसी लॉन्च हुई हैं. खासकर पढ़ाई और शादी के खर्च को ध्यान में रखकर कई पॉलिसी प्लान पेश किए गए हैं, ताकि मां-बाप को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े. इसी तरह की एक स्कीम LIC की कन्यादान पॉलिसी है. इसमें हर दिन का निवेश आपको मोटा पैसा दिला सकता है.
LIC की कन्यादान पॉलिसी एक सिक्योर स्कीम है, जिसकी शुरुआत बेटियों के लिए की गई थी. इस पॉलिसी में आप बेटी की पढ़ाई या शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए शुरू कर सकते हैं. इस पॉलिसी में आपको हर दिन 121 रुपये जमा करना होगा यानी हर महीने 3,600 रुपये का निवेश करना होगा. यह रकम आपको 25 साल तक जमा करना होगा और मैच्योरिटी पर आपको 27 लाख रुपये मिलेंगे.
75 रुपये भी रोजाना कर सकते हैं निवेश एलआईसी की इस पॉलिसी में अलग-अलग मैच्योरिटी पीरियड का विकल्प दिया जाता है. अगर आप 25 साल तक इसमें निवेश नहीं करना चाहते हैं तो कम से कम 13 साल की मैच्योरिटी का विकल्प चुन सकते हैं. वहीं अगर आप रोजना 121 रुपये नहीं जमा करना चाहते हैं तो रोजाना 75 रुपये या महीने में 2,250 रुपये का निवेश 25 सालों के लिए कर सकते हैं, जिसके बाद मैच्योरिटी पर 14 लाख रुपये दिए जाएंगे. इस पॉलिसी के तहत निवेश की रकम घटा और बढ़ाया जा सकता है, जिसका असर आपके मैच्योरिटी पर मिलने वाले फंड पर पड़ेगा.
क्या है एलआईसी की इस पॉलिसी की खासियत? LIC के इस प्लान में बेटी की आयु कम से कम 1 साल होनी चाहिए. एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में निवेशकों को टैक्स बेनिफिट का भी लाभ मिलता है. इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक का छूट ले सकते हैं. इस पॉलिसी के तहत यह जरूरी नहीं है कि आपको मैच्योरिटी पर मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल शादी के लिए करें. आप बिटिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
पॉलिसी होल्डर की मृत्यु होने पर अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 10 लाख रुपये तक का प्रावधान है. वहीं, मैच्योरिटी पीरियड पूरे हो जाने के बाद पॉलिसी होल्डर्स की मौत होने पर नॉमिनी को 27 लाख रुपये मिलता है.
किन दस्तावेजों की आवश्यकता? इस पॉलिसी के तहत आधार कार्ड (Aadhaar Card), इनकम सर्टिफिकेट (Income Certificate), एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और बेटी की बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) की आवश्यकता होती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












