
LGBTQIA+ एम्प्लाईज को मनपसंद कपड़े पहनने की Axis बैंक ने दी छूट, ग्राहकों के लिए भी कई सौगात
AajTak
एक्सिस बैंक Axis Bank ने अपने LGBTQIA+ कर्मचारियों, ग्राहकों को खास सुविधाएं देने के लिए नई नीति जारी की है.
एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपने LGBTQIA+ कर्मचारियों, ग्राहकों को खास सुविधाएं देने के लिए नई नीति जारी की है. इसके तहत इस समुदाय के कर्मचारियों को मनमाफिक कपड़े पहनने की आजादी, ग्राहकों के लिए अपने सेम सेक्स पार्टनर को नॉमिनी बनाने की छूट आदि शामिल हैं. (फाइल फोटो) एक्सिस बैंक ने सोमवार को अपने LGBTQIA+ ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए नीतियों और दस्तूर का एक चार्टर जारी किया है. LGBTQIA+ समुदाय में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांस, क्वीयर, इंटरसेक्स, असेक्सुअल आदि लोग आते हैं. (फाइल फोटो: Reuters) गौरतलब है कि सितंबर 2018 के अपने ऐतिहासिक आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि दो वयस्क व्यक्ति यदि किसी प्राइवेट प्लेस में आपसी सहमति से किसी भी तरह का सेक्सुअल रिलेशन बनाते हैं तो उसे अपराध नहीं माना जाएगा. (फाइल फोटो: PTI)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











