
LG IPO Listing: जिनके निकला LG का IPO, उनके पास पैसा ही पैसा... ऐसे निकल रही लोगों की खुशी!
AajTak
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज शेयर बाजार में जबरदस्त एंट्री की. कंपनी के आईपीओ की धमाकेदार शुरुआत हुई, शेयरों की बंपर लिस्टिंग ने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया. इसका असर सोशल मीडिया पर भी खूब दिखा.
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज शेयर बाजार में जबरदस्त एंट्री की है. कंपनी के आईपीओ ने मार्केट में धमाकेदार शुरुआत की, शेयरों की बंपर लिस्टिंग हुई और निवेशकों को शानदार मुनाफा मिला.लिस्टिंग से पहले एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 430 रूपए दिखा रहा था, लेकिन असल डेब्यू ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया.बीएसई पर इसका शेयर 1715 रूपए पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस 1140 रूपए से करीब 575 रूपए ज्यादा है यानी 50.44% की बढ़त.
सोशल मीडिया पर भी एलजी की शानदार लिस्टिंग को लेकर जबरदस्त चर्चा रही. कई निवेशकों ने ऑनलाइन अपनी खुशी जताई. किसी ने कहा कि लिस्टिंग डे बन गया दिवाली! तो किसी ने लिखा कि LG का IPO यानी पैसा ही पैसा!
आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही मजेदार पोस्ट.
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ निवेशक के अभी के हालात!

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











