
Lenovo के भारत में दो नए 2-इन-1 लैपटॉप लॉन्च, कीमत 29,999 रुपये से शुरू
AajTak
Lenovo ने भारत में अपने 2-इन-1 लैपटॉप्स सेगमेंट का विस्तार करते हुए Lenovo Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3i को भारत में लॉन्च कर दिया है.
Lenovo ने भारत में अपने 2-इन-1 लैपटॉप्स सेगमेंट का विस्तार करते हुए Lenovo Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3i को भारत में लॉन्च कर दिया है. इन लैपटॉप्स को यूजर्स एक टैबलेट की तरह और कीबोर्ड अटैच कर ट्रेडिशनल लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल कर पाएंगे. नए Lenovo Yoga Duet 7i की कीमत भारत में 79,999 रुपये रखी गई है और Lenovo IdeaPad Duet 3i की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. इनकी बिक्री 12 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. Yoga Duet 7i कंपनी की वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध होगा. वहीं, Lenovo IdeaPad Duet 3i कंपनी की वेबसाइट और ऑनलाइन पार्टनर प्रोग्राम्स पर उपलब्ध होगा. Yoga Duet 7i को स्लेट ग्रे केस कलर और IdeaPad Duet 3i को ग्रेफाइट ग्रे केस कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











