
Lava Agni 3 5G पर बंपर ऑफर, Amazon पर मिल रहा इतने हजार का डिस्काउंट
AajTak
Lava Agni 3 5G Price in India: देसी कंपनी Lava के फ्लैगशिप फोन पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस हैंडसेट को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसका बाद इसकी कीमत घटकर 15,999 रुपये पर आ जाती है. ये स्मार्टफोन डुअल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Lava के फोन पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस ऑफर का फायदा उठा कर आप सस्ते में ब्रांड का फ्लैगशिप फोन खरीद सकते हैं. हम बात कर रहे हैं Lava Agni 3 5G की, जो कंपनी का पावरफुल डिवाइस है. इसमें आपको दमदार फीचर्स मिलते हैं.
कंपनी ने इस हैंडसेट में एक रियर डिस्प्ले जोड़ा है, जिस पर आपको मल्टीपल फंक्शन ऑफर करता है. इस हैंडसेट को आप Amazon से सस्ते में खरीद सकेंगे. Lava Agni 3 5G पर बेहतरीन डील मिल रही है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Lava Agni 3 को कंपनी ने 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. कंपनी ने इस फोन को मल्टीपल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया था. फिलहाल इन सभी वेरिएंट्स पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. ये डिस्काउंट बैंक ऑफर के रूप में है, जिसका फायदा Axis बैंक क्रेडिट कार्ड और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Lava Bold 5G लॉन्च, मिलेगा 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, इतने रुपये है कीमत
डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इस ऑफर का फायदा आप 18 मई तक उठा सकते हैं. स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
Lava Agni 3 5G में डुअल AMOLED डिस्प्ले मिलता है. कंपनी ने फ्रंट में 6.78-inch का 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. वहीं रियर साइड में आपको 1.74-inch का डिस्प्ले मिलता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर के साथ आता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











