
Land Rover Defender : लॉन्च हुई 8 सीटों वाली ये दमदार ऑफरोडर SUV, मिलते हैं ये एडवांस फीचर्स और कीमत है इतनी
AajTak
Land Rover Defender 130 में स्टेडियम स्टाइल सीटिंग अरेंजमेंट देखने को मिलता है, जैसे कि सेकेंड और थर्ड रो की सीट्स को थोड़ा उपर उठाया गया है ताकि फ्रंट विजिबिलिटी बेहतर हो सके. यदि पीछे ही दोनों पंक्तियों को फोल्ड किया जाता है तो इस एसयूवी में 2,516 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.
Land Rover ने इंडियन मार्केट में अपनी नई एसयूवी Defender 130 को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी ये एसयूवी लग्जरी सेग्मेंट की इकलौती वाहन है जो कि 8 सीटों के साथ आती है. इसके अलावा ये भारतीय बाजार में आने वाली सबसे बड़ी बॉडी स्टाइल वाली Defender एसयूवी है. यहां के बाजार में पहले से ही डिफेंडर 90 और 110 मौजूद है अब डिफेंड 130 को पेश किया गया है जिसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये से लेकर 1.41 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. ये एसयूवी कुल दो वेरिएंट्स में आ रही है जिसमें HSE और X ट्रिम्स शामिल हैं.
कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है. थ्री-रो यानी कि तीन पंक्तियों वाली इस SUV में कुल 8 लोग आसानी से बैठ सकते हैं. जो कि इस एसयूवी को अपने सेग्मेंट में और भी बेहतर बनाती है. C-पिलर डिज़ाइन पर बेस्ड इस एसयूवी का व्हीलबेस काफी लंबा है, जो कि केबिन के भीतर बेहतर स्पेस का प्रमुख कारण है. इसके अलावा ये डिफेंडर 110 के मुकाबले 340mm ज्यादा लंबी है.
मिलता है जबरदस्त स्पेस:
हालांकि देखने में डिफेंडर 110 और 130 में बहुत ज्यादा अंतर नहीं समझ में आता है, लेकिन इनकी लंबाई एक दूसरे से काफी अलग है. यदि साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 5,358mm है और इसमें 3,022mm का व्हीलबेस दिया गया है. इसमें फ्रंट में दो लोग और पीछे की दोनों पक्तियों में तीन-तीन सीट्स दिए गए हैं, जो कि (2+3+3) का सीटिंग लेआउट बनाता है. आप एसयूवी में स्पेस का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि, यदि पीछे ही दोनों पंक्तियों को फोल्ड किया जाता है तो इस एसयूवी में 2,516 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.
केबिन और फीचर्स:
Defender 130 में कंपनी ने बतौर लग्ज़री एसयूवी उन सभी फीचर्स को शामिल किया है जो इसे सेग्मेंट में बेहतर बनाते हैं. इसमें स्टेडियम स्टाइल सीटिंग अरेंजमेंट देखने को मिलता है, जैसे कि सेकेंड और थर्ड रो की सीट्स को थोड़ा उपर उठाया गया है ताकि फ्रंट विजिबिलिटी बेहतर हो सके. मीडिल सीट को फोल्ड कर के आप थर्ड-रो की सीट को एक्सेस कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि तीसी पंक्ति में आराम से तीन व्यस्क लोग बिना किसी परेशानी के बैठ सकते हैं. इसके अलावा SUV में सेकेंड सनरूफ भी दिया गया है जिससे पीछे बैठने वाले यात्री भी खुली छत का मजा ले सकते हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











