
Lakhimpur Kheri News LIVE: लखीमपुर खीरी जा रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया
ABP News
Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के तीन दिन हो चुके हैं, हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन है ये सवाल अभी बना हुआ है. हर तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.
Lakhimpur Kheri News LIVE Updates: लखीमपुर खीरी हिंसा के तीन दिन हो चुके हैं, हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन है ये सवाल अभी बना हुआ है. हर तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. अलग-अलग वीडियो पेश किए जा रहे हैं. इस बीच दो चश्मदीदों के बयान सामने आए हैं. एक चश्मदीद वो है जो इस हिंसा में घायल हो गया है जो पुलिस अधिकारी को बता रहा है कि थार गाड़ी में भइया जी थे, अब भइया जी कौन हैं ये जांच का विषय है. वारदात के दूसरे चश्मदीद बीजेपी कार्यकर्ता संजय जायसवाल हैं जिन्होंने दावा किया है कि वायरल वीडियो में थार गाड़ी से उतरकर जो शख्स भागता दिख रहा है वो उनका ही वीडियो है.
लखीमपुर कांड पर आज भी राजनीति गर्म है. राहुल गांधी को भी दौरे की इजाजत नहीं मिली. गिरफ्तार प्रियंका की कोर्ट में पेशी है. इस बीच यूपी सरकार की तरफ से कहा गया है कि कांग्रेस नेता कानून-व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं.













