
Laal Singh Chaddha पर मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने की बैन की मांग!
AajTak
Boycott Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आज 11 अगस्त को थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के साथ ही फिल्म विवादों मे भी घिर गई है. हालांकि पहले से ही फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही थी. हाल ही में पंजाब के जालंधर में फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने का प्रयास किया गया. हिंदू संगठनों ने थियेटर के बाहर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया इस फिल्म को लेकर वाराणसी में ‘सनातन रक्षक सेना’ के सदस्यों गुरुवार को वाराणसी के विजया मॉल में आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ये विरोध प्रदर्शन ऐसा लग रहा है कि अभी और भी उग्र हो सकता है. देखिए आज का एजेंडा.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










