
L-70 से लेकर ZU-23mm ने दिखाया कमाल... सीमा पार से आए 600 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन हवा में कर दिए चकनाचूर
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को एक बार फिर मात खानी पड़ी. पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की, लेकिन भारत ने सारे प्रयास नाकाम कर दिए. भारतीय वायु रक्षा प्रणाली और आधुनिक हथियारों ने दुश्मन के हर प्रयास को ध्वस्त कर दिया.
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसने भारत के कई सैन्य अड्डों और नागरिक क्षेत्रों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम कर दिया.
सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना की वायु रक्षा तोपों और मिसाइल प्रणालियों ने 600 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए. भारतीय सशस्त्र बलों ने नियंत्रण रेखा (LoC) से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) तक हवाई क्षेत्र को कवर करने के लिए 1000 से ज्यादा वायु रक्षा तोपें और 750 से ज्यादा कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणालियां सक्रिय कीं.
आकाश तीर प्रणाली: पाकिस्तान के लिए काल
भारतीय वायु सेना की आकाश तीर प्रणाली ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह प्रणाली हर हवाई लक्ष्य की निगरानी, ट्रैकिंग और जानकारी वायु रक्षा बैटरियों तक पहुंचाती है. कुछ महीने पहले आकाश तीर को वायु सेना की इंटीग्रेटेड एरियल कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (IACCS) के साथ जोड़ा गया था.
जैसे ही कोई पाकिस्तानी मिसाइल या ड्रोन भारतीय वायु क्षेत्र में घुसता था, IACCS से सीधे आकाश तीर के कमांड पोस्ट तक सूचना पहुंच जाती थी. रियल-टाइम में सॉफ्टवेयर के जरिए खतरे से निपटने के लिए उपयुक्त वायु रक्षा प्रणाली को निर्देश मिल रहा था. हर हवाई खतरे को ऑर्डर के हिसाब से ही नाकाम किया जा रहा था.
वायु रक्षा तोपों की धुंआधार फायरिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










