
KVS में स्पेशल एजुकेटर की बंपर भर्ती, 987 पदों पर आवेदन, जानें योग्यता
AajTak
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्पेशल एजुकेटर (TGT और PRT) के कुल 987 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. आवेदन फरवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने साल 2026-27 के लिए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत कुल 987 पद भरे जाएंगे. यह भर्ती उन बच्चों की पढ़ाई के लिए है, जिन्हें विशेष शिक्षा (Special Education) की जरूरत होती है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने इसके लिए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती निकाली है.
किन पदों पर होगी भर्ती?इस भर्ती के तहत कुल 987 पद भरे जाएंगे.
स्पेशल एजुकेटर (TGT) – 493 पद
स्पेशल एजुकेटर (PRT) – 494 पद
कौन कर सकता है आवेदन? PRT (प्राइमरी टीचर) के लिए 12वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास हो. स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए. CTET Paper-I पास होना जरूरी है. TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के लिएग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक
स्पेशल एजुकेशन में B.Ed. या जनरल B.Ed. के साथ स्पेशल एजुकेशन में 1 साल का डिप्लोमा, CTET Paper-II पास होना जरूरी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












