
Kuno National Park: 5 कंपार्टमेंट, 6 वॉच टावर, 4 टीमें..., बड़े बाड़े में ऐसे हो रही चीतों की निगरानी
AajTak
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट का पहला चरण सफल रहा है. 50 से 73 दिनों तक छोटे बाड़े में क्वॉरंटीन रहे नामीबियाई चीते बड़े बाड़े में सर्वाइव कर रहे हैं. बड़े बाड़े के कंपार्टमेंट में चीतों पर चार टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं. कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि चीते दो माह तक बड़े बाड़े में ही रहेंगे.
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरी तरह सफल रहा है. 50 से 73 दिनों तक छोटे बाड़े में क्वॉरंटीन रहे सभी 8 चीते बड़े बाड़े में पहुंचकर न सिर्फ सर्वाइव कर रहे हैं, बल्कि चीतों ने कूनो पार्क को अपना लिया है. हालांकि चीतों को अभी खुले जंगल में पहुंचने के लिए समय लगेगा. चीतों को दो माह बड़े बाड़े में बिताने होंगे.
बड़े बाड़े में छोड़े गए सभी चीतों के सामान्य व्यवहार से कूनो प्रबंधन से लेकर विशेषज्ञ संतुष्ट हैं. पार्क के बीचों बीच बनाए गए 500 हेक्टेयर के बड़े बाड़े में कुल 9 कंपार्टमेंट हैं. इनमें से पांच में ये आठ चीते छोड़े गए हैं, जो दो माह तक इनमें रहेंगे. कूनो के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही वन्य जीव विशेषज्ञों की चार टीमें निगरानी कर रही हैं.
छोटे बाड़े से बड़े बाड़े में चीतों को छोड़ने की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हुई और 28 नवंबर तक सभी आठ चीते कंपार्टमेंट नंबर 4, 5, 6, 7 और 8 में छोड़ दिए गए.
इनमें 5 नंबर का कंपार्टमेंट 153 हेक्टेयर का है, जो सबसे बड़ा है, जबकि 7 नंबर कंपार्टमेंट सबसे छोटा है, यह 46 हेक्टेयर का है. इन कंपार्टमेंट में पानी के स्रोत हैं, साथ ही शिकार के लिए चीतल छोड़े जाते हैं. कंपार्टमेंट के आसपास कुल 6 वॉच टॉवर बनाए गए हैं, जिनसे चीतों पर निगरानी रखी जा रही है.
चीतों के खुले जंगल में आने और पर्यटकों को इनके दीदार होने में अभी समय लगेगा. अभी कम से कम दो माह तक इन चीतों को इस बाड़े के अलग-अलग कंपार्टमेंट में रखा जाएगा. इनके व्यवहार और शिकार करने की स्थितियों के आधार पर इन्हें खुले जंगल में छोड़ने का निर्णय होगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










