
Kuno National Park में इसी माह साउथ अफ्रीका से 12 चीते लाने की तैयारी, नए बाड़े तैयार
AajTak
Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में इसी माह दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाने की तैयारी है. अफ्रीकी मेहमानों के लिए पार्क में 8 नए बाड़े तैयार किए जा रहे हैं. एमओयू मंजूर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) के हस्ताक्षर होने बाकी हैं.
MP News: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से 8 चीते आने के बाद दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते इसी दिसंबर माह में लाने की तैयारी है. दक्षिण अफ्रीका की वन और पर्यावरण विभाग के मंत्री बारबरा क्रीसी (Barbara Creasy) ने प्रोजेक्ट चीता के लिए भारत के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है. पेपर अब राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) के पास हैं. जानकार बता रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन से अगले कुछ ही दिनों में स्वीकृति मिलने की उम्मीद है.
दरअसल, भारत की सरजमीं पर नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से एक साथ चीता लाकर बसाए जाने थे. चीतों के चयन से लेकर इनको क्वारंटीन करने तक की तैयारी नामीबिया के साथ ही दक्षिण अफ्रीका में भी उसी समय ही पूरी कर ली गई थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से चीता लाने का एमओयू साइन नहीं हो पाया. नतीजा नामीबिया से 8 चीते आ गए और भारत लाने के लिए दक्षिण अफ्रीका में चिन्हित किए गए 12 चीते क्वारंटीन बाड़ों में ही बंद बने रहे, जिन्हें क्वारंटीन बाड़ों में बंद हुए अब करीब साढ़े तीन माह का समय हो गया है.
इधर, इस बीच नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाए गए सभी 8 चीते बड़े बाड़ों में शिफ्ट हो गए हैं, जहां वह शिकार करते हुए खुद को अच्छे से ढाल चुके हैं. यही वजह है कि एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका से चीता लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है.
दक्षिण अफ्रीका का रुख भी नामीबियाई चीतों की सर्वाइव क्षमता को देखने के बाद सकारात्मक हुआ है और अभी बीते रोज दक्षिण अफ्रीका के वानिकी और पर्यावरण विभाग के मंत्री बारबरा क्रीसी ने प्रोजेक्ट चीता के लिए भारत के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है. अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर भर होना बाकी है.
एक्सपर्टस का कहना है कि राष्ट्रपति के साइन होने के बाद चीतों को भारत लाने में 7 दिन से अधिक का समय नहीं लगेगा. ऐसा इसलिए कि शेष सभी तैयारियां पूरी हैं.
2 अनफिट हुए तो 2 दूसरे चीतों का हुआ चयन

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






