
Kuno National Park: चीतल पर मारा तेज झपट्टा, तीसरे चीते ओबान ने भी किया अपना पहला शिकार
AajTak
Kuno National Park: देश की धरती पर 70 साल बाद लौटे रफ्तार के सौदागर चीतों के नए घर यानी कूनो नेशनल पार्क से हर रोज नई खबर आ रही है. अब नर चीते ओबान ने बड़े बाड़े में पहुंचने के बाद एक चीतल को अपना शिकार बनाया है. यानी अब बड़े बाड़े में मौजूद तीनों चीते अब शिकार कर चुके हैं.
MP News: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में दो माह से छोटे बाड़ों में क्वारंटाइन नामीबियाई 8 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने का सिलसिला जारी है. अब तक 3 नर चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज किया जा चुका है और अब 5 मादा चीताओं को लेकर मंथन चल रहा है. इसी बीच पार्क के बड़े बाड़े में 18 नवम्बर को छोड़े गए नर चीते ओबान ने बड़े बाड़े में पहुंचने के बाद तीसरे दिन रविवार की शाम को चीतल को मारकर अपना भोजन बनाया.
बताया गया है कि 90 हेक्टेयर कंपार्ट नंबर-8 में दौड़ लगा रहा ये चीता बीते तीन दिनों में बेहतर सर्वाइव कर चुका है, जिसके तहत उसने अपना पहला शिकार किया. वहीं, कंपार्ट नंबर-4 में पहले छोड़े गए दो चीते रह रहे हैं.
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने Aajtak को फोन कॉल पर जानकारी देते हुए बताया, 18 नवंबर को बड़े बाड़े में रिलीज किए गए तीसरे नर चीते ओबान ने रविवार शाम को अपना पहला शिकार कर लिया है. उसका व्यवहार भी बड़े बाड़े में पिछले दिनों छोड़े गए दो नर सगे चीता भाइयों की तरह ही बेहतर नजर आ रहा है.
3 मादा चीता इसी सप्ताह छोड़ी जाएंगी पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जसवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी और अन्य वन्यजीव विशेषज्ञ इस आकलन में जुटे हुए हैं कि 5 मादा चीताओं में से पहले किसे बड़े बाड़े में छोड़ा जाए. इसको लेकर दो दिन पहले कूनो में विशेषज्ञों की बैठक भी हो चुकी है.
हालांकि, तीनों नर चीते बड़े बाड़े में सर्वाइव कर चुके हैं, लेकिन मादा चीता लेकर विशेषज्ञ पूरी तसल्ली के बाद ही कोई निर्णय लेंगे. बताया जा रहा है कि जो दो मादा चीता सबसे बेहतर स्थिति में नजर आ रही हैं, उन्हें इस सप्ताह में छोड़ा जाएगा.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






