
Kuno: चीतों के लिए खतरा बने खूंखार तेंदुए को लेकर बड़ी खबर, 3 महीने तक छुड़ा दिए थे वन अमले के पसीने
AajTak
Kuno National Park: नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोटे से बड़े बाड़ों में छोड़े जाने का सिलसिला चल रहा है. लेकिन बड़े बाड़े में घुसे एक खूंखार तेंदुए ने कूनो प्रबंधन को 3 महीने से बुरी तरह छका दिया था. हालांकि, चुनौती बना तेंदुआ अब बाहर निकल गया है. यह जानवर बड़े बाड़े के बाहर लगे कैमरे में ट्रैप हुआ.
MP News: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोटे से बड़े बाड़ों में छोड़े जाने का सिलसिला चल रहा है. लेकिन इस बीच बड़े बाड़े में घुसा एक खूंखार तेंदुआ पिछले 3 माह से चीतों और कूनो प्रबंधन के लिए चुनौती बना हुआ था. ये तेंदुआ बड़े बाड़े में बने कंपार्ट नंबर 5 और 6 में ही घूम रहा था जो अब बाहर निकल निकल गया है. यही वजह है कि 3 नर चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज किए जाने के बाद अब बाकी बचे 5 मादा चीतों को भी उनके साथ छोड़ने की राह आसान हो गई है. वहीं, कूनो अमले ने भी राहत की सांस ली है.
कूनो पार्क के बड़े बाड़े में चीते लाए जाने के पहले से 5 तेंदुए घुसे थे, जिनमें से 4 तेंदुओं को तो निकाल लिया गया था, लेकिन एक खूंखार मादा तेंदुआ लगातार अमले को छका रहा था और तेंदुए को निकालने के लिए प्रयास जारी थे. पिछले एक सप्ताह से कोशिश और तेज की गई. जिसके तहत भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) और कूनो अमले की पैदल टीम के साथ ही ड्रोन कैमरे से तेंदुए को ट्रेस करने का प्रयास किया गया.
हाथियों की ली गई मदद
वहीं, सतपुड़ा से लाए गए दोनों हाथियों पर बैठकर भी टीम बाड़े में तेंदुए की सर्चिंग की जा रही थी. लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी. इसी बीच, बीती रात पार्क के बड़े बाड़े के बाहर लगे कैमरे में तेंदुआ कैद हो गया, तब जाकर डब्ल्यूआईआई की टीम ने तेंदुए के बड़े बाड़े से बाहर निकलने की पुष्टि की है.
DFO ने भी की पुष्टि
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने Aajtak को बताया कि तेंदुआ बड़े बाड़े के बाहर लगे कैमरे में कैद हुआ है और डब्ल्यूआईआई की टीम ने इसकी पुष्टि भी कर दी है कि तेंदुआ अब बड़े बाड़े से निकल गया है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






