
Kota: 12 दिन बाद 800km दूर मिली नीट की छात्रा, पहले चंबल नदी में तलाश रहे थे गोताखोर
AajTak
कोटा से लापता हुई छात्रा के कमरे में पुलिस ने जब तलाशी ली तो उन्हें एक डायरी मिली, जिसमें एक सुसाइड नोट और राधा-कृष्ण का नाम लिखा हुआ था. इसके बाद छात्रा को पुलिस ने ढूढ़ लिया गया है. पुलिस ने छात्रा को उसके घरवालों को सौंप दिया है.
Kota Missing Girl Found: कोटा में 12 दिन पहले लापता हुई छात्रा को पुलिस ने लुधियाना में ढूंढ़ निकाला है. नीट की तैयारी कर रही छात्रा तृप्ति सिंह 21 अप्रैल को अपने पीजी ने टेस्ट देने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई, इसके बाद 23 अप्रैल को पीजी संचालिका ने थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही पुलिस छात्रा की तलाश कर रही थी. काफी छानबीन के बाद पुलिस को छात्रा लुधियाना में मिली है.
कोटा से भागकर वृंदावन के मंदिरों में गुजारे दिन
छात्रा को पुलिस ने उसके परिजनों के पास भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि छात्रा ने अपना पूरा समय वृंदावन के मंदिरों में गुजारा था. कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दूहन ने बताया कि कोचिंग छात्रा तृप्ति सिंह थाना अनंतपुरा स्थित गोबरिया बावड़ी ट्रांसपोर्ट नगर में एक पीजी हॉस्टल में रहकर प्राइवेट कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही थी. वह 21 अप्रैल को साप्ताहिक टेस्ट के लिए पीजी से कोचिंग के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं आई. इस पर पीजी संचालिका ने 23 अप्रैल को थाना अनंतपुरा पर गुमशुदगी दर्ज करवाई. जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज होने पर घर वालों को सूचना दी गई.
कमरे से मिला था सुसाइड नोट
कोचिंग छात्रा के अचानक लापता हो जाने पर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया और सीओ मनीष शर्मा के सुपरविजन और एसएचओ भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई. पुलिस ने जब लापता छात्रा के कमरे की तलाशी ली तो कमरे के अन्दर एक कॉपी में छात्रा के हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें नदी मे कूदने की बात लिखी थी. पुलिस ने सुसाइड नोट को गंभीरता से लेते हुए चम्बल नदी में एक बार सिविल डिफेन्स व नगर निगम के गोताखोर की टीम व दूसरी बार एसडीआरएफ व आरएसी कंपनी के गोताखोर की टीम से तलाश करवाई, लेकिन लापता छात्रा के बारे मे कोई सुराग नहीं मिला.
कॉपी में राधा-कृष्ण के नाम से मिला सुराग छात्रा की कॉपी में बहुत सी जगह राधा-कृष्ण का नाम लिखे होने और मोबाइल की डिटेल में इससे पहले एक बार छात्रा का मथुरा-वृंन्दावन की तरफ जाना पाए जाने पर एक टीम मथुरा-वृंन्दावन भेजी गई. जहां बुधवार को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि उक्त हुलिये की लड़की लुधियाना की तरफ निकल गई है. इस सूचना पर गुरुवार को पुलिस की टीम लुधियाना पहुंची. छात्रा तृप्ति सिंह को तलाश कर दस्तयाब किया गया. छात्रा को लुधियाना मे ही उसके परिजनों से मिलवाकर सौंप दिया गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










