
Kolkata Rape Murder Case: वारदात की रात दरिंदा बन गया था संजय रॉय, करतूतें जानकर अधिकारी भी हैरान
AajTak
8 और 9 अगस्त की दरम्यानी रात को संजय रॉय ने आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ ज्यादती करने के बाद उसका कत्ल तो कर दिया था, लेकिन कत्ल से पहले और कत्ल के बाद भी वो दूसरी लड़कियों के साथ बदतमीज़ी और छेड़छाड़ करता रहा.
Kolkata Trainee Doctor Murder Rape: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस का सिविक वॉलेंटियर संजय रॉय वारदात से पहले किसी ज़ोंबी की तरह अपने शिकार की तलाश में घूम रहा था. 8 और 9 अगस्त की दरम्यानी रात को उसने आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ ज्यादती करने के बाद उसका क़त्ल तो कर दिया, लेकिन कत्ल से पहले और क़त्ल के बाद भी वो दूसरी लड़कियों के साथ बदतमीज़ी और छेड़छाड़ करता रहा. रॉय को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने जब पिछले 24 घंटे की उसकी हरकतों की स्कैनिंग शुरू की, तो उसके बारे में ऐसी-ऐसी जानकारियां निकल कर सामने आईं, जिन्होंने जांच अधिकारियों को भी सन्नाटे में डाल दिया.
8 और 9 अगस्त के दौरान संजय रॉय अलग-अलग बहानों से कुल चार बार आरजी कर अस्पताल के अंदर गया था. इनमें से तीन बार तो वो अस्पताल के अंदर घूम फिर कर, राउंड लगा कर बाहर निकल आया. लेकिन चौथी और आखिरी बार जब वो अस्पताल से बाहर निकला, तब तक उसके हाथों ट्रेनी डॉक्टर का रेप और क़त्ल हो चुका था. लेकिन बात इसके आगे भी है. तफ्तीश में पता चला है कि संजय रॉय वारदात वाली रात अस्पताल के पास ही एक रेड लाइट एरिया में भी गया था और वहां लौटते हुए उसने रास्ते में भी एक लड़की से छेड़छाड़ की थी. यहां तक कि रेप और क़त्ल की वारदात के बाद भी उसने एक महिला को फोन किया और उसके साथ भी उसका व्यवहार एक पर्वर्ट यानी सिरफिरे की तरह ही रहा.
8 अगस्त को आरजी कर अस्पताल में चार बार चक्कर लगाने के दौरान संजय रॉय एक बार अपने एक और सिविक वॉलेंटियर दोस्त के साथ अस्पताल के अंदर गया. असल में उस वॉलेंटियर दोस्त का एक रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती था और रॉय उसी रिश्तेदार को देखने जाने के बहाने से अस्पताल में घूम रहा था.
ये भी पढ़ें: रेप की पुष्टि, फ्रैक्चर नहीं... कोलकाता रेप पीड़िता के बारे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से क्या-क्या सामने आया?
तफ्तीश में पता चला है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद संजय ने एक महिला को फोन किया, जिसे उसने दीदी कह कर संबोधित किया, मगर हक़ीक़त यही है कि उसने इस महिला के साथ भी बदतमीज़ी से बात की. अस्पताल से बरामद एक सीसीटीवी फुटेज में 8 अगस्त की रात को संजय रॉय अस्पताल से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है.
छानबीन में पता चला कि रात को अस्पताल से निकलने के बाद अपने एक सिविक वॉलेंटियर दोस्त के साथ पहले सोनागाछी के रेड लाइट एरिया में गया. वहां उसका दोस्त तो एक जिस्मफरोशी के अड्डे में चला गया, लेकिन संजय बाहर की खड़ा रहा. इसके बाद दोनों वहां से फिर साउथ कोलकाता के एक दूसरे रेड लाइट एरिया चेतला में गए. लेकिन यहां भी संजय का दोस्त अड्डे के अंदर चला गया और वो बाहर ही खड़ा रहा. और फिर यहीं से वापसी के दौरान उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की और उससे उसकी न्यूड तस्वीरें मांगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










