
Kohli vs BCCI: कोहली की PC से घमासान, पूर्व PAK क्रिकेटर बोले- अब तो गांगुली को जवाब देना चाहिए
AajTak
हाल ही में सौरव गांगुली ने कहा था कि उन्होंने कोहली से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था. कोहली ने दावा किया कि उनसे किसी ने भी यह बात नहीं कही. इस पर पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने अपनी बात रखी....
भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से बहुत उथल-पुथल चल रही है. टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्हें वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया. इन सबके बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुलासा करते हुए कहा था कि उन्होंने कोहली को टी20 में कप्तान बने रहने के लिए कहा था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












