
Kohli, Dhoni और Ganguly में तुलना करना कितना सही? विक्रांत गुप्ता ने बताया
AajTak
विराट कोहली ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी टी-20 वर्ल्डकप के बाद छोड़ देंगे. कोहली ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से ऐलान करते हुए लंबा नोट पोस्ट किया. जिसमें कोहली ने कप्तान छोड़ने के पीछे प्रमुख कारण भी बताया. कोहली के इस्तीफे की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं. कोहली के कप्तान पद को छोड़ने की खबर के बाद ये चर्चाएं तेज हो गईं की अगला कप्तान कौन होगा. कोहली, धोनी और गांगुली में बेहतर कप्तान कौन हैं? विक्रांत गुप्ता ने कोहली, धोनी और गांगुली में तुलना को गलत बताया. देखें वीडियो.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












