
Koffee With Karan 7: बॉयफ्रेंड के चिकन सलाद ऑर्डर न करने पर Janhvi Kapoor ने किया था ब्रेकअप, करण जौहर हुए हैरान
AajTak
जाह्नवी कपूर के ड्रेसिंग सेंस और पर्सनैलिटी की करण जौहर ने तारीफ की थी. करण ने जाह्नवी को सेक्सी और हॉट कहा. जाह्नवी कपूर और सारा ने उनके केदारनाथ ट्रिप के बारे में भी बात की. जाह्नवी ने पूरा वाकया बताया कैसे सारा अली खान की वजह से उन्हें केदारनाथ के उस होटल में रुकना पड़ा जहां कोई हीटर ही नहीं था.
कॉफी विद करण सीजन 7 के सेकंड एपिसोड में बॉलीवुड की दो गॉर्जियस लेडीज गेस्ट बनकर आईं. शो में जाह्नवी और सारा ने फुलऑन एंटरटेन किया. दोनों ही एक्ट्रेसेज ने अपनी लव लाइफ से रिलेटेड कई खुलासे किए. जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने अपने एक बॉयफ्रेंड से चिकन सलाद ऑर्डर ना करने पर ब्रेकअप कर लिया था.
जाह्नवी कपूर का शॉकिंग खुलासा
जाह्नवी कपूर ने कहा कि उन्होंने एक दफा अपने बॉयफ्रेंड के चिकन सलाद ऑर्डन ना करने पर उससे ब्रेकअप कर लिया था. जाह्नवी का ये कंफेशन सुनने के बाद करण जौहर और सारा अली खान शॉक्ड हो गए थे. जाह्नवी कपूर ने हालांकि फिर खुलासा किया कि उन्होंने झगड़ा किया था. रिलेशन भी तोड़ दिया था लेकिन 6 घंटों बाद उनका पैचअप हो गया था. शो में जाह्नवी कपूर के ड्रेसिंग सेंस और पर्सनैलिटी की करण जौहर ने तारीफ की थी. करण ने जाह्नवी को सेक्सी और हॉट का टैग दिया था. जाह्नवी और सारा अली खान की दोस्ती शो का सबसे बड़ा हाईलाइट रही थी.
सारा-जाह्नवी की मजेदार दोस्ती
जाह्नवी कपूर और सारा ने उनके केदारनाथ ट्रिप के बारे में भी बात की. जाह्नवी ने पूरा वाकया बताया कैसे सारा अली खान की वजह से उन्हें केदारनाथ के उस होटल में रुकना पड़ा जहां कोई हीटर ही नहीं था. होटल में ठंड की वजह से जाह्नवी कपूर की कुल्फी जम गई थी. सारा अली खान के सस्ते होटल बुक करने पर उनकी करण जौहर और जाह्नवी ने काफी खिंचाई की थी.
कॉफी शो में छाए विजय देवरकोंडा

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












