
Kodak Matrix Smart TV लॉन्च, सस्ते में खरीद सकते हैं, 17 हजार से शुरू है कीमत
AajTak
Kodak Matrix स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च हो गई है. इस सीरीज में कंपनी ने चार स्क्रीन साइज ऑप्शन को जोड़ा है. आप 43-inch से लेकर 65-inch तक के स्क्रीन साइज में Kodak Matrix Smart TV को खरीद सकते हैं. ये सीरीज बेजल-लेस डिजाइन के साथ आती है. इसमें 60W का साउंड आउटपुट मिलेगा. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Kodak ने अपनी लेटेस्ट स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की लेटेस्ट Matrix सीरीज स्मार्ट टीवी में चार स्क्रीन साइज का ऑप्शन मिलता है. ये कंपनी की लेटेस्ट QLED Google TV सीरीज है. इसमें 43-inch, 50-inch, 55-inch और 65-inch स्क्रीन साइज का विकल्प मिलेगा.
ब्रांड के लेटेस्ट टीवी को कंपनी ने कम बजट वाले यूजर्स को टार्गेट करते हुए लॉन्च किया है. इस टीवी सीरीज की कीमत 20 हजार रुपये से कम बजट में शुरू होती है. इनमें कंपनी ने बेजल-लेस डिजाइन और प्रीमियम QLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है. आइए जानते हैं इन टीवी की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Kodak के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में स्लीक बेजल-लेस डिजाइन मिलेगा. इसमें प्रीमियम QLED 4K डिस्प्ले दिया गया है जो HDR 10+ के साथ आते हैं. टीवी में Dolby Atmos और Dolby Digital+ का सपोर्ट मिलता है. इस सीरीज के टीवी में चार स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है, जो 60W का साउंड आउटपुट ऑफर करता है.
यह भी पढ़ें: Thomson के दो सस्ते QLED Smart TV लॉन्च, 20 हजार से कम में मिलेगी 50-inch की स्क्रीन
ये सभी टीवी Google TV पर काम करते हैं और इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है. इसमें क्रोमकास्ट और एयरप्ले बिल्ट-इन का सपोर्ट दिया गया है. इस पर Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Zee5 और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा.
Kodak QLED Smart TV चार स्क्रीन साइज में आते हैं. स्मार्ट टीवी का 43-inch स्क्रीन साइज वाला वेरिएंट 18,799 रुपये में आता है. वहीं 50-inch स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये, 55-inch स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट की कीमत 27,649 रुपये और 65-inch स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











