
KL Rahul ने की Virat Kohli की जमकर तारीफ, कहा- उनसे काफी कुछ सीखा
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. टीम इंडिया इस वक्त दक्षिण अफ्रीका में है और कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल टीम का नेतृत्व करेंगे. इसी बीच मैच के पहले प्रेस कांफ्रेंस में केएल राहुल ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की. केएल राहुल ने कहा कि विराट कोहली से उन्होंने काफी कुछ सीखा. विराट टीम में एक जोश लेकर आते हैं और वो हमेशा एक लीडर रहेंगे. केएल राहुल ने विराट कोहली को लेकर क्या कहा ? देखिये.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












