
KKK 11: खतरनाक स्टंट्स-एडवेंचर से भरपूर होगा 'खतरों के खिलाड़ी 11', सामने आया प्रोमो
AajTak
अब इस शो का प्रोमो सामने आ चुका है. रोहित शेट्टी ने इसे खुद रिलीज किया है. साथ ही फैन्स को बताया है कि शो जल्द ही टीवी पर प्रसारित होना शुरू होगा. रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं. प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे स्पीड कार से रोहित हेलीकॉप्टर में चढ़ते हैं. साथ ही शेर के साथ भी उन्हें इशारों में बात करते देखा जा सकता है.
कुछ हफ्तों पहले टीवी इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा सितारे साउथ अफ्रीका के केपटाउन के लिए रवाना हुए थे. सभी साथ में टीवी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए वहां पहुंचे थे. इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, अनुष्का सेन के अलावा श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल रहा. ये सभी सोशल मीडिया पर लगातार वहां से अपडेट्स दे रहे थे. वीडियोज के साथ फोटोज पोस्ट कर रहे थे. फैन्स भी 'खतरों के खिलाड़ी 11' के मोमेंट्स एन्जॉय कर रहे थे. हाल ही में रोहित शेट्टी संग इन सभी ने फोटोज शेयर करनी शुरू कीं. अब इस शो का प्रोमो सामने आ चुका है. रोहित शेट्टी ने इसे खुद रिलीज किया है. साथ ही फैन्स को बताया है कि शो जल्द ही टीवी पर प्रसारित होना शुरू होगा. रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं. प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे स्पीड कार से रोहित हेलीकॉप्टर में चढ़ते हैं. साथ ही शेर के साथ भी उन्हें इशारों में बात करते देखा जा सकता है.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












