
KISS पर बवाल के बाद अयोध्या के पवित्र घाट पर बाइक से स्टंट, VIDEO VIRAL
AajTak
अयोध्या के पवित्र घाट 'राम की पैड़ी' पर लोग स्नान कर रहे थे और एक स्टंटबाज सरयू नदी में बाइक चलाता दिख रहा है. इस वीडियो पर अब अयोध्या पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की बात कही. वहीं इस खुराफाती शख्स का ई-चालान कट गया है.
अयोध्या में पति ने अपनी पत्नी को पिछले महीने सरयू नदी के अंदर KISS किया, इसके बाद घटना का वीडियो वायरल हो गया था. अब ताजा मामले में रामनगरी अयोध्या का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.जहां एक शख्स पवित्र घाट 'राम की पैड़ी' पर सरयू नदी के अंदर बाइक चलाता दिख रहा है. इस वायरल वीडियो को लेकर अयोध्या पुलिस से ट्विटर पर शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही.
इस वायरल वीडियो में एक शख्स सरयू नदी के अंदर बाइक चलाता दिख रहा है. वहीं, श्रद्धालु सरयू नदी के अंदर स्नान कर रहे हैं. इस वीडियो को कुछ ट्विटर यूजर ने शेयर किया और अयोध्या पुलिस को टैग किया. एक यूजर ने तो बाकायदा इस बाइक का नंबर भी शेयर किया.
इस मामले में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का बयान आया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करने वाले लोगों को चिह्रित कर खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. वहीं जब यह घटना हुई तो वहां तैनात संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
अयोध्या पुलिस ने इस मामले में शख्स का ई-चालान काटने का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. हालांकि यह शख्स कौन है, इस बारे में अभी जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है.
इससे पहले अयोध्या में पिछले महीने तब बवाल मच गया था जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को सरयू नदी के अंदर नहाते हुए KISS कर लिया था. इसके बाद वहां लोगों ने इस शख्स की जमकर पिटाई की थी, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











