
KISS करते आखिरी फोटो किया शेयर, फिर कपल ने मौत को लगाया गले
AajTak
इंस्टाग्राम पर सेम सेक्स कपल ने फोटोज शेयर किए और फिर सुसाइड कर लिया. फोटो शेयर करते हुए युवा कपल ने लिखा- फोटो शेयर करने और इसके बाद अगला कदम उठाने का फैसला हम दोनों ने मिलकर लिया है. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों युवाओं के पैरेंट्स उनके रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं कर रहे थे.
एक समलैंगिक कपल ने आखिरी बार एक दूसरे को होठों पर किस किया. और फिर 310 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया. इस घटना की जानकारी एक LGBT ग्रुप ने दी है. दोनों ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर आखिरी फोटो भी शेयर की थी.
मामला अर्मेनिया का है. टाइग्रैन और आर्सेन ने मौत से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया. लिखा- हैप्पी एंडिंग. फोटो शेयर करने और इसके बाद अगला कदम उठाने का फैसला हम दोनों ने मिलकर लिया है.
पिंक अर्मेनिया राइट्स ग्रुप ने बताया कि कपल ने देश की राजधानी येरेवन के दावताशेन पुल से छलांग लगाई थी. यह पुल 310 फीट ऊंचा है.
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों युवाओं के पैरेंट्स उनके रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं कर रहे थे. बताया जा रहा है कि आर्सेन घर से भाग गया था. हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है.
पिंक अर्मेनिया ने कहा- उन युवाओं के पास आगे लंबी जिंदगी बची हुई थी. लेकिन लोगों की असहिष्णुता की वजह से उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठा लिया. LGBT ग्रुप के लोग समाज से दरकिनार कर दिए जाने की फीलिंग से अवगत है. फैमिली और समाज उन्हें गलत समझता है.
पिंक अर्मेनिया ने आगे कहा- इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अर्मेनिया में LGBT समुदाय के लोग सुरक्षित नहीं है. समाज और सरकार उनलोगों का बचाव नहीं करती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










