
Kia की इस कार पर 40-50 हजार नहीं बल्कि सेव होंगे 3.75 लाख, ये है शानदार ऑफर
AajTak
Kia India ने अबकी बार अपने ग्राहकों के लिए ऐसा ऑफर लाया है जिसमें उसकी एमपीवी खरीदने पर 40 या 50 हजार रुपये की सेविंग नहीं हो रही है. बल्कि ग्राहकों के 3.75 लाख रुपये बच रहे हैं. पाएं ऑफर की पूरी जानकारी...
Kia India ने अपनी एमपीवी Kia Carnival की खरीद पर शानदार ऑफर निकाला है. इस कार के एंट्री लेवल वैरिएंट की खरीद पर ग्राहक 40 या 50 रुपये नहीं बल्कि पूरे 3.75 लाख रुपये बचा सकते हैं. Kia Carnival की दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 24.95 लाख रुपये है. लेकिन कंपनी ने इसके लिए एक Gratification Scheme पेश की है और इसमें ग्राहक को Kia Carnival की खरीद पर 2.50 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. Kia Carnival पर कैश डिस्काउंट के 2.50 लाख रुपये बचाने के अलावा आपको एक्टेंडेट वारंटी पैकेज और एनअुल मेंटेनेस पैकेज भी कंपनी ऑफर कर रही है. जो आपकी एक्स्ट्रा 1.25 लाख की सेविंग करेगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











