
Kia का बड़ा धमाका! लॉन्च हुई Carens CNG, कीमत और माइलेज से देगी Ertiga को टक्कर
AajTak
Kia Carens CNG को कंपनी फिटेड सीएनजी के बजाय डीलरशिप लेवल पर सीएनजी किट का फिटमेंट दिया जा रहा है. हालांकि इसके साथ भी ग्राहकों को 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी का लाभ मिलेगा. बाजार में ये कार सीधे तौर पर Ertiga CNG को टक्कर देगी.
Kia Carens CNG Price & Features: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने अपने लोकप्रिय एमपीवी Carens के पोर्टफोलियो को एक बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक सेग्मेंट में अपने वाहनों को पेश करने वाली किआ ने अब बाजार को देखते हुए अब CNG सेग्मेंट में भी एंट्री कर ली है. कंपनी ने Kia Carens का नया सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 11.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह मॉडल खास तौर पर उन परिवारों और फ्लिट ऑपरेटर्स के लिए बेहतर विकल्प होगा जो स्टाइल, स्पेस और बचत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ढूंढ़ रहे हैं.
इस वेरिएंट में लगाई गई सीएनजी किट कोई आफ्टरमार्केट अटैचमेंट नहीं है, बल्कि डीलर-लेवल फिटमेंट के तौर पर पेश की जा रही है. किआ ने इसके लिए सरकार द्वारा प्रमाणित Lovato DIO किट का इस्तेमाल किया है, जो 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी के साथ आती है. इस किट की कीमत 77,900 रुपये है, जिसे बेस Premium (O) पेट्रोल वेरिएंट (कीमत 10.99 लाख रुपये) पर लगाया जा सकता है.
कैरेंस सीएनजी के इंजन मैकेनिज़्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. हालांकि किआ ने इसके पावर आंकड़े साझा नहीं किए हैं, लेकिन यह वही इंजन है जो अपनी स्मूद परफॉर्मेंस और रिफाइंड नेचर के लिए जाना जाता है.
किआ ने बाहरी लुक में कोई कटौती नहीं की है. बॉडी-कलर्ड बंपर और डोर हैंडल्स, सिल्वर फिनिश वाली टाइगर नोज़ ग्रिल, रियर स्पॉइलर, शार्क-फिन एंटेना, और हैलोजन हेडलैम्प्स व टेललैम्प्स इसे एक सादगी भरा लेकिन प्रीमियम लुक देते हैं. यह कार R15 या R16 स्टील व्हील्स पर दौड़ती है, जिनके साथ फुल-साइज़ व्हील कवर दिए गए हैं.
साइज की बात करें तो कैरेंस सीएनजी 4,540 मिमी लंबी, 1,800 मिमी चौड़ी और 1,708 मिमी ऊंची है (रूफ रेल्स सहित). 2,780 मिमी का व्हीलबेस इसे अपने सेगमेंट में सबसे स्पेशियस एमपीवी में से एक बनाता है.
किआ ने इस वेरिएंट को भी 6 आकर्षक रंगों में पेश किया है. जिसमें क्लियर व्हाइट, स्पार्कलिंग सिल्वर, ग्रैविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इम्पीरियल ब्लू, और प्यूटर ऑलिव कलर शामिल हैं. हर रंग में यह एमपीवी अपने आप में एक अलग पर्सनैलिटी पेश करती है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











