
Khatron Ke Khiladi 12 में पार्टिसिपेट करेंगी BB विनर Rubina Dilaik? टूटेगा फैंस का दिल
AajTak
बीते साल भी रुबीना दिलैक को खतरों के खिलाड़ी ऑफर हुआ था. तब एक्ट्रेस ने सीरियल शक्ति साइन कर लिया था. इसलिए वे रोहित शेट्टी का शो नहीं कर पाई थीं. हालांकि रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने जरूर खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट किया था.
बिग बॉस खत्म होने के बाद फैंस को खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन शुरू होने का इंतजार रहता है. ज्यादा एक्साइटमेंट इसलिए भी होती है क्योंकि बिग बॉस के कई सेलेब्स खतरों के खिलाड़ी में नजर आते हैं. बीबी15 की विनर रुबीना दिलैक पिछले साल तो शो साइन नहीं कर पाई थीं. इसलिए कई दिनों से रुबीना के खतरों के खिलाड़ी 12 में पार्टिसिपेट करने की खबरें हैं. जानें इसका सच.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











