
Kharmas 2026: खरमास में भूलकर भी न करें ये 5 काम! जानें अशुभ समय और बचने के उपाय? बड़े भाई से पहले छोटे की शादी क्यों मानी जाती है अशुभ? श्रीराजेंद्र दास महाराज ने बताया धार्मिक रहस्य!
ABP News
Kharmas 2026: हिंदू पंचांग में खरमास को अशुभ अवधि माना जाता है. जब सूर्य मीन और धनु राशि में प्रवेश करके हैं, तो उस दौरान किसी भी तरह के नए कार्य, शादी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों नहीं किए जाते हैं.
Kharmas 2026: हिंदू धर्म में खरमास को अशुभ माना जाता है. सौर पंचांग के मुताबिक, यह मीन और धनु राशि के महीनों में पड़ता है. सूर्य हर महीने एक निश्चित समय पर राशि चक्र में प्रवेश करता है और महीने का नाम उस राशि के नाम पर रखा जाता है, जिसमें वह प्रवेश करता है.
वर्तमान में सूर्य कुंभ राशि में है और मार्च में मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो खरमास की शुरुआत का संकेत भी है. इस बात पर कुछ मत है कि, खरमास 14 मार्च को शुरू होता है या 15 मार्च को और इस दौरान किन गतिविधियों से बचना चाहिए? जानते हैं.
बड़े भाई से पहले छोटे की शादी क्यों मानी जाती है अशुभ? श्रीराजेंद्र दास महाराज ने बताया धार्मिक रहस्य!
पंचांग के मुताबिक, सूर्य का मीन राशि में प्रवेश रविवार 15 मार्च को सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर होगा. कुछ स्त्रोत इसे 14 मार्च की देर रात भी बताते हैं, जिससे खरमास की वास्तविक शुरुआत तिथि को लेकर भ्रम पैदा होता है.













